फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Volunteers planted saplings on World Forestry Day

विश्व वानिकी दिवस पर स्वयंसेवियों ने रोपे पौधे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Volunteers planted saplings on World Forestry Day
बागेश्वर के जीजीआईसी पुरड़ा में वनों की रक्षा का संकल्प लेते शिक्षकगण और छात्राएं। संवाद न्यूज ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। विश्व वानिकी दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरड़ा (गरुड़) में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने पौधरोपण के साथ ही पेड़ों को गेरू और चूने से रंगा और क्यारियों की सफाई की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने वनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वनों के बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने वनों का लाभ बताते हुए वनों के संरक्षण के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जंगलों को आग से बचाने के लिए स्वयंसेवियों को आगे आना चाहिए और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। प्रधानाचार्य सोनिया गौरव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ममता पांडेय ने स्वयंसेवियों को वन संवर्धन, सौंदर्यीकरण और संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शिक्षक इंदु परिहार, माधवी आदि थीं। उधर, स्वर्गीय चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय कपकोट में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने लक्ष्य गीत के साथ दिन की शुरूआत की। इसके बाद झाड़ियों का कटान किया। थानाध्यक्ष मदन लाल ने स्वयंसेवियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीता साह ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डॉ. मुन्ना जोशी, डॉ. कल्पना जोशी, संगीता ध्यानी, नवीन सिंह, हंसी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed