फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Volleyball Championship won by ONGC, Dehradun

ओएनजीसी और देहरादून ने जीती वॉलीबाल चैंपियनशिप

Sun, 02 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 02 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Volleyball Championship won by ONGC, Dehradun
पुरस्कार वितरण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 16वीं प्रादेशिक ओपन पुरुष/महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप संपन्न हो गई। पुरुष वर्ग में ओएनजीसी और महिला में देहरादून की टीमों ने चैंपियनशिप जीती। 
 डिग्री कालेज मैदान में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला ओएनजीसी और बीईजी रुड़की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में ओएनजीसी की टीम 3-0 से विजयी रही।
विज्ञापन

देहरादून और नैनीताल के बीच हुए महिलाओं के वॉलीबाल मुकाबले में देहरादून ने नैनीताल को 2-0 से पराजित कर चैंपियनशिप हासिल की। मैच के रेफरी चंदन, सुखदेव व राजीव गौड़ थे। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने विजेता टीमों को ट्राफी व पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों के साथ ही उत्तराखंड पुलिस, स्पोर्ट्स कालेज देहरादून, ओएनजीसी और बीईजी रुड़की समेत कुल 25 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला  वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह मटियानी, सचिव भगवत सिंह डसीला, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, नारायण हरड़िया, अजय चंदोला आदि मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed