{"_id":"5762ff5f4f1c1bc16f11b8ec","slug":"vjyula-mvi-hrinagri-motorway-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"वज्यूला-मवई-हरीनगरी मोटर मार्ग की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वज्यूला-मवई-हरीनगरी मोटर मार्ग की मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। केंद्रीय पर्यावरण वन मंत्रालय भारत सरकार ने निर्माण की स्वीकृति दे दी है। सांसद अजय टम्टा और विधायक चंदन दास ने निर्माण एजेंसी से सड़क जल्द बनवाने को कहा है। भाजपा के मंडल महामंत्री त्रिलोक बुुुटौला ने बताया कि वज्यूला, मवई, हरीनगरी मोटर मार्ग की स्वीकृत 2007 में मिल गई थी लेकिन तब से सड़क निर्माण की फाइल केंद्रीय वन मंत्रालय में धूल फांक रही थी।
विज्ञापन
पिछले दिनों विधायक चंदन दास और सांसद अजय टम्टा के नेेतृत्व में एक शिष्टमंडल अल्मोड़ा में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मिला। वन मंत्री ने दिल्ली में तैनात वन संरक्षक एमएस नेगी से फोन से वार्ता की। मंत्री के निर्देश पर केंद्रीय वन मंत्रालय भारत सरकार ने सड़क निर्माण की हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विधायक दास और भाजपा के मंडल महामंत्री त्रिलोक बुटौला ने बताया कि सड़क निर्माण से क्षेत्र की 12 हजार जनता लाभान्वित होगी। विधायक ने निर्माण एजेंसी से सड़क का तत्काल निर्माण करने को कहा है। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी में मिठाई बांटी।
विज्ञापन