{"_id":"68320bf4bbd79c5e4105c4a5","slug":"vivek-danu-won-the-mid-day-meal-general-knowledge-competition-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-115838-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: विवेक दानू ने जीती मिड डे मील सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: विवेक दानू ने जीती मिड डे मील सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
Sat, 24 May 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 24 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। अटल उत्कृष्ट विद्यालय राइंका वज्यूला में नवाचार के तहत आयोजित मिड डे मील सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पहले महीने के विजेता विवेक दानू रहे। सौरभ बिष्ट को दूसरा और भानू को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।
मध्याह्न भोजन के दौरान छात्र-छात्राओं के पोषण संबंधी ज्ञान में वृद्धि करने के उद्देश्य से इसी महीने प्रतियोगिता शुरू की गई थी। विद्यालय की मध्याह्न भोजन प्रभारी राजेश्वरी कार्की ने बताया कि 87 विद्यार्थी रोजाना भोजन करते हैं। इस दौरान सभी से भोजन और पोषण को लेकर कुछ सवाल पूछे जाते हैं। महीने के अंतिम दिन तक सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में पहले तीन विजेता चयनित कर उन्हें पुरस्कृ़त किया जा रहा है। शनिवार को आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य दीपक आर्या ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान विद्यालय की दोनों भोजन माताओं हंसी देवी और कमला देवी को भी सम्मानित किया गय। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता आलोक पांडेय ने किया। इस मौके पर शिव बरन राजपूत, हरीश फर्स्वाण आदि मौजूद रहे। संवाद