{"_id":"5977a616344d0654b62397b2cc8bed54","slug":"virgo-distributed-37-million-of-funds-in-garuda-czech-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ में बांटे कन्या धन के 37 लाख के चेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ में बांटे कन्या धन के 37 लाख के चेक
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक सभागार में बुधवार को गौरा देवी कन्या धन योजना का चेक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें इंटरमीडिएट पास करने वाली गरीब परिवारों की 74 बालिकाओं को 50-50 हजार रुपए के चेक बांटे गए।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि सीएम रावत ने कन्या धन की राशि पच्चीस हजार से बढ़ाकर पचास हजार कर बालिकाओं को सम्मान दिया है।
उन्होंने हर अभिभावक से अपनी बालिका को उच्च शिक्षा दिलाने को कहा। उन्होंने कहा कि गरीब तबके की कन्याओं को वह शिक्षा के लिए अपने स्तर से भी आर्थिक मदद करेंगे।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।
जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने कहा कि शीघ्र सीएम रावत से मिलने शिष्टमंडल मिलने जाएगा। जिसमें उच्च शिक्षा गृहण करने वाली कन्याओं को बस भाड़ा माफ करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ गोविंद सिंह बोरा ने संचालन किया।
वहां ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कोहली, क्षेपं सदस्य रंजीत डसीला, मंजू डसीला, हीरा सिंह बोरा, मेलाडुंगरी के प्रधान बलंवत भंडारी, डीसी पांडे ने बालिकाओं को कन्या धन के चेक बांटे।