फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers repaired the road damaged by rain through voluntary labour

Bageshwar News: बारिश की भेंट चढ़े रास्ते को श्रमदान से ग्रामीणों ने किया ठीक

Sat, 23 Aug 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 23 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers repaired the road damaged by rain through voluntary labour
बागेश्वर। 10 दिन बाद भी बघर गांव के लिथारी चिरानी तोक के ध्वस्त रास्ते की मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीण स्वयं आगे आए। सामूहिक भागीदारी से लोगों ने रास्ते की मरम्मत कर आवागमन सुचारू करवाया।
विज्ञापन

कैप्टन भूपाल सिंह दानू ने बताया कि बीते आठ अगस्त को गांव का रास्ता बारिश की भेंट चढ़ गया था। इससे रोजाना ग्रामीण और स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं। रास्ता ध्वस्त होने के बाद छोटे बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया था। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से रास्ता ठीक कराने की मांग की थी। बताया कि जब कहीं से मदद नहीं मिली तो ग्रामीण जीत सिंह दानू, कुंजर सिंह, बलवंत सिंह, प्रवीण सिंह, महिपाल सिंह, रंजीत सिंह, बसंती देवी, पुष्पा देवी, कंचना, कमला देवी आदि ने लकड़ी और पत्थरों की मदद से रास्ते की मरम्मत की। इस दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed