फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers raging on the plight of roads

सड़कों की बदहाली पर भड़के ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers raging on the plight of roads
बागेश्वर में प्रदर्शन करते जौलकांडे के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। जौलकांडे मार्ग डामर उखड़ने से बदहाल हो गया है। मार्ग में कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं और अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। विभाग को कई बार सूचित करने पर भी सुधारीकरण नहीं किया गया, परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द डामरीकरण शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन

जौलकांडे के ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम प्रधान प्रिया उप्रेती ने बताया कि गांव को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। इस सड़क से कई ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोग रोजाना आवागमन करते हैं। जिला मुख्यालय में रोजगार करने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों और सुबह के समय दूध, सब्जी बेचने वालों का आना-जाना लगा रहता है। अधिकतर लोग दोपहिया वाहन का प्रयोग करते हैं। बदहाल सड़क होने के कारण उनके साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है। कई बार दोपहिया चालक गड्ढों के चलते चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क की बदहाली का संज्ञान लेने और अपने स्तर से डामरीकरण करवाने के लिए विभाग को निर्देशित करने की मांग की। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश उप्रेती, पूर्व ग्राम प्रधान दरवान सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान शीशाखानी हरीश मनराल, सुंदर सिंह बिष्ट, हरीश उप्रेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed