{"_id":"6570bdfaebe6f939cf0aab99","slug":"villagers-protest-over-dowry-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2952-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दहेज मांगने वालों पर कार्रवाई की मांग पर गांव वालों ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दहेज मांगने वालों पर कार्रवाई की मांग पर गांव वालों ने घेरा थाना
Thu, 07 Dec 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट में पुलिस से नोकझोंक, शादी से एक दिन पहले हल्द्वानी के युवक ने किया था मना
मामला शादी से एक दिन पहले वर पक्ष के मना करने का
बागेश्वर। कपकोट के पनौरा गांव की बेटी से दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाह से इनकार करने के मामले में तहरीर पर कार्रवाई के स्थान पर काउंसिलिंग कराने की बात से गांव के लोगों में रोष है। गांव के लोगों ने दहेज की मांग करने वाले वर पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कपकोट थाने का घेराव किया। इस दौरान लोगों की पुलिस से तीखी झड़प हुई।
बुधवार को युवती के परिजन और ग्रामीणों ने कपकोट थाने पहुंचकर दहेज की मांग करने वाले वर पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि युवती के पिता की ओर से तहरीर देने के बाद भी केस दर्ज करने के स्थान पर काउंसिलिंग की बात की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई के स्थान पर मामला महिला हेल्पलाइन को हस्तांतरित कर दिया। वहां पर राजेंद्र कपकोटी, कुंवर सिंह, हुकुम सिंह, तेज सिंह, दीपा देवी, गंगा देवी, देवकी देवी, नंदी देवी आदि थीं।
यह है मामला
पनौरा गांव की एक बेटी का विवाह चार दिसंबर तय था। हल्द्वानी से बरात आनी थी। आरोप है कि वर पक्ष ने पहले बारात कार्यक्रम मंदिर में, फिर होटल में कराने की मांग की। गाड़ी, सोने का हार, अंगूठी और अन्य उपहार की मांग की गई। तीन दिसंबर को वर पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। प्र
विज्ञापन
कोट
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ऐसे मामलों में तीन बार काउंसिलिंग होनी चाहिए। बृहस्पतिवार को पहली काउंसिलिंग कराई जा रही है। इस काउंसिलिंग में मामला नहीं सुलझा तो फिर काउंसिलिंग कराई जाएगी। मामला नहीं सुलझा तो केस दर्ज किया जाएगा।
अक्षय प्रहलाद कोंडे एसपी बागेश्वर