{"_id":"9634de9e2de65264f04608bf3975283f","slug":"villagers-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवलचौरा के आपदा पीड़ितों के विस्थापन की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवलचौरा के आपदा पीड़ितों के विस्थापन की उठाई मांग
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
देवलचौरा ग्राम पंचायत के इंदिरा कालोनी के सात आपदा पीड़ितों का 11 साल बाद भी अन्यत्र विस्थापन नहीं होने के कारण उनमें रोष है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्राम प्रधान महेश लाल धौनी ने कहा है कि 24 जून 2004 को बारिश से इंदिरा कालोनी के सात लोगों के घर खतरे की जद में आ गए थे।
शासन प्रशासन के नुमाइंदों ने प्रभावित क्षेत्र का मौका मुआयना किया। विस्थापन की कार्रवाई होने की सूचना दी, लेकिन आज तक किसी का विस्थापन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हल्की बारिश का पानी पीड़ितों के घरों में घुस जाता है। उन्होंने डीएम से प्रभावितों का शीघ्र सुरक्षित स्थल पर विस्थापन कराने मांग की है।
विज्ञापन