फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers of Dhoktygaon put up a week-long 'lockdown'

ढोक्टीगांव के ग्रामीणों ने लगाया हफ्तेभर का ‘लॉकडाउन’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Dhoktygaon put up a week-long 'lockdown'
बागेश्वर। सरकार के लगाए कोविड कर्फ्यू का पालन नहीं होने पर ढोक्टीगांव के लोगों ने स्वत: एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ग्राम पंचायत ने यह सख्त कदम उठाया है। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव को कोई भी व्यक्ति बेवजह बाहर नहीं जाएगा और बाहर से गांव में आने की भी किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। आपातकालीन स्थिति के लिए प्रधान पास जारी करेगा। नियम तोड़ने वाले पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह दानू ने कहा कि गांव में कुछ लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इस कारण तेजी से संक्रमण फैलने का खतरा है। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने एक सप्ताह तक गांव में सख्त लॉकडाउन लागू करने का प्रस्ताव रखा। तय हुआ कि सोमवार तक ग्रामीण अपनी जरूरत का हर सामान खरीद लेंगे। इसके बाद एक जून तक गांव को पूरी तरह से आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा। दो जून को गांव में पुन: सार्वजनिक बैठक होगी। इसके बाद आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव की बेहतरी के लिए सबको मिलजुलकर नियमों का पालन करना होगा। कोई भी जबरन नियम तोड़ते पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस दौरान राशन की दुकानें निर्धारित समय पर खुली रहेंगी। बैठक मेें प्रेमा दानू, देवकी देवी, हरीश चंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, शेर सिंह, भागीरथी दानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed