बुनियादी सुुविधाओं को तरसे बौड़ी के ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौड़ी ग्राम पंचायत में विकास अभी कोसों दूर है। यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं को भी तरस गए हैं। हालात यह है कि गांव को जोड़ने वाली सड़क में जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं। पीने के पानी की कम आपूर्ति से ग्रामीणों के साथ साथ मवेशी भी परेशान हैं। गांव की कृषि वर्षा पर आधारित है। इस बार बारिश नहीं होने के कारण खेतों से धूल उड़ रही है। गांव में रोजगार के साधन नहीं होने से पलायन बढ़ते जा रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि अधिकारी गांव के विकास के लिए कम विवाद सुलझाने के लिए अधिक आते हैं। यहां से ब्लॉक की दूरी 82 किमी होने के कारण वहां हर कोई नहीं पहुंच पाता है।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बौड़ी ग्राम पंचायत की जनसंख्या 800 के करीब है। ग्राम पंचायत पटगड़ा, गिरथल, बौड़ी, खुकरगड़ा और पातल तोकों में बंटी है। शासन प्रशासन की घोर उपेक्षा के कारण गांव के आंतरिक रास्ते जानलेवा बने हुए हैं। गांव में स्थापित डाकघर में कुछ समय पहले गबन हो गया था। मामला न्यायालय के विचाराधीन होने के कारण पूर्णकालिक पोस्टमास्टर की तैनाती नहीं की गई है।