{"_id":"59e4eb6f4f1c1b72548b7a58","slug":"vehicles-standing-in-no-parking-in-bageshwar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर शहर में नो पार्किंग में भी खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर शहर में नो पार्किंग में भी खड़े हो रहे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग स्थल के अभाव में बागेश्वर शहर में नो पार्किंग स्थलों पर वाहनों खड़े किए जा रहे हैं। ऐसे में नगर की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। सोमवार को नगर की सड़कों में दिन भर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
बागेश्वर जिला गठित हुए 20 वर्ष हो चुके हैं। इतने सालों बाद में बागेश्वर शहर में वाहनों के लिए एक पार्किंग स्थल तक का निर्माण नहीं हो सका है। वर्तमान में एआरटीओ कार्यालय में लगभग 10 हजार वाहन पंजीकृत हैं। इनमें सात हजार से अधिक दोपहिया वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
दिनों दिन वाहनों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन नगर में वाहनों को पार्क करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। पार्किंग स्थल के अभाव में वाहन स्वामी या तो अपने वाहनों को सड़कों के किनारे या फिर नो पार्किंग जोन में खड़ा कर देते हैं, इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
गोमती पुल के पास नो पार्किंग का बोर्ड लगा हुआ है, परंतु पार्किंग स्थल नहीं होने से दोपहिया वाहनों को इसी स्थान पर पार्क कर दिया जाता है। सोमवार को भी इसी तरह के हालात रहे। दीवाली में भीड़भाड़ के कारण दिन भर तहसील रोड, गोमती पुल, पेट्रोल पंप आदि स्थानों पर जाम लगता रहा। इसके चलते राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
नगर के स्टेशन के समीप पार्किंग स्थल प्रस्तावित है। लगभग 2.25 करोड़ की लागत से पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही टेंडर लगाने के बाद पार्किंग स्थल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
- गीता रावल, नगरपालिका अध्यक्ष।