फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vedanshi and Chhitiz Wins Badminton

Bageshwar News: वेदांशी और क्षितिज रावत ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

Mon, 07 Apr 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 07 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vedanshi and Chhitiz Wins Badminton
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विभाग की ओर से फुटबॉल, बैडमिंटन और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम आशीष भटगांई और विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी किरन नेगी ने किया। डीएम भटगांई ने खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देने को कहा। प्रतियोगिता के तहत खेले गए बालक वर्ग के फुटबॉल का खिताबी मुकाबला स्टेडियम और बागनाथ फुटबॉल क्लब के बीच हुआ।
विज्ञापन

स्टेडियम की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-1 से प्रतियोगिता जीती। बालिका खो-खो में स्टेडियम ए की टीम ने बालिका इंटर कॉलेज को 27-10 से पराजित कर प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन के बालिका वर्ग में वेदांशी रावत ने अनन्या बिष्ट और बालक वर्ग में क्षितिज रावत ने भाविन नेगी को हराकर खिताब जीता। विजेताओं को डीएम भटगांई ने पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर राजेंद्र दफौटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed