फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vat Savitri Vrat

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा वट-सावित्री व्रत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Vat Savitri Vrat
अल्मोड़ा में सामूहिक रूप से वट सावित्री व्रत का पूजन करती सुहागिनें। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। वट-सावित्री पर्व पर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा की। अल्मोड़ा नगर के नंदा देवी परिसर में पहुंचकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना की। कई अन्य स्थानों पर भी वट सावित्री का पूजन किया गया।
विज्ञापन

वहीं, बागेश्वर में रविवार सुबह से महिलाओं का बागनाथ मंदिर, गोलज्यू मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं ने देवी-देवताओं के दर्शन करने के पश्चात सामूहिक रूप से बागनाथ मंदिर परिसर में वट वृक्ष की पूजा की। पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। पंडितों ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन

जिले के कपकोट, कांडा, गरुड़, काफलीगैर, दुगनाकुरी,धरमघर क्षेत्र में भी वट-सावित्री पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ ही वट वृक्ष की विधि-विधान के साथ पूजा की। शाम को व्रत के समापन के बाद अन्न ग्रहण किया। वट-सावित्री पर्व के चलते जिलेभर के मंदिरों में खासी रौनक रही। मंदिरों में दोपहर बाद तक महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार व्रत लेकर खुश थीं ज्योति
बागेश्वर। वट-सावित्री व्रत के लिए नव विवाहिताओं में भी उत्साह देखने को मिला। महिलाएं सजधज कर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंची थीं। बागेश्वर निवासी ज्योति रावल ने पहली बार वट-सावित्री का व्रत रखा था। वह काफी उत्साहित थीं। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना की।

चौखुटिया में भी हुई सामूहिक पूजा
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में वट सावित्री व्रत के मौके पर महिलाओं में उत्साह दिखा। रविवार सुबह से ही विभिन्न स्थानों में सुहागिनों ने वट वृक्ष पर भगवान शिव की पूजा कर कीर्तन गाए। इधर, भटकोट में हुई पूजा में चंपा सक्सेना, उमा जोशी, रेनू पांडे, मंजू उपाध्याय, गीता बिष्ट, किरन जोशी, सविता जोशी, अंजना राणा, संगीता तिवारी आदि थीं।

बागेश्वर में वट-सावित्री व्रत के दौरान भजन गातीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर में वट-सावित्री व्रत के दौरान भजन गातीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed