फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Various works to be done in mining affected areas at a cost of 2.35 crore

खनन प्रभावित क्षेत्रों में 2.35 करोड़ की लागत से होंगे विभिन्न कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Various works to be done in mining affected areas at a cost of 2.35 crore
बागेश्वर के आरे में आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करतीं प्रभारी मंत्री रेखा आर्या। संवाद न् - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने खनन प्रभावित क्षेत्रों के 2.35 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न कार्यों का अनुमोदन किया। इस रकम से खनन प्रभावित क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल संबंधी कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री ने प्राप्त बजट के अनुसार प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही तहसीलों से प्राप्त प्रस्तावों पर संबंधित क्षेत्र के विधायक, ग्राम प्रधान, अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होेंने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास नियमावली-2017 के तहत दिए गए प्रावधानों के अनुरूप खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के अंतर्गत प्रस्तावित कार्ययोजना में शामिल कार्यों की जानकारी दी। बैठक में लोनिवि के 69.17 लाख रुपये, पेयजल निगम के 35.05 लाख, सिंचाई खंड के 44.46 लाख, स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में मीटिंग हॉल का निर्माण के लिए 65.84 लाख, शिक्षा विभाग के 8.75 लाख, प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग के 12.51 लाख रुपये के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा प्रभावित क्षेत्र आरे का किया निरीक्षण
बगेश्वर। प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने आपदा प्रभावित क्षेत्र आरे का निरीक्षण कर अधिकारियों को भूस्खलन की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि अगली बरसात से पहले भूस्खलन की रोकथाम के लिए पर्याप्त कदम उठा लिए जाएं। उन्होंने डीएम को निर्माण कार्यों की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed