फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vaccination for goat in bageshwar

Bageshwar News: भेड़-बकरियों को जानलेवा बीमारी से बचाएगा पीपीआर टीका

Thu, 19 Oct 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 19 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Vaccination for goat in bageshwar
बागेश्वर। मौसम परिवर्तन के साथ ही जिले में ठंड की शुरुआत हो गई है। बदलते मौसम में भेड़-बकरियों में मानरोग या पीपीआर फैलने का खतरा भी बढ़ने लगता है। भेड़-बकरियों को इस संक्रामक बीमारी लगने से बचाने के लिए पशुपालन विभाग शुक्रवार से वृहद टीकाकरण अभियान शुरू कर रहा है। इसके लिए विभाग को शासन से 95,000 पीपीआर टीके मिल चुके हैं। इन्हें एक महीने के भीतर पशुओं को लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

मानरोग या पीपीआर एक संक्रामक बीमारी है, जो ठंड के दिनों में अधिक होती है, हालांकि यह अन्य मौसम में भी असर दिखा सकती है। बीमारी की शुरुआत में भेड़ या बकरी को जुकाम होता है। बाद में तेज बुखार और खूनी दस्त होने लगते हैं।
विज्ञापन

पशुओं की विषाणु जनित यह बीमारी काफी तेजी से फैलती है। पीपीआर से मृत्यु दर करीब 99 प्रतिशत है। बीमारी के एक सप्ताह के भीतर संक्रमित भेड़, बकरी की मौत हो जाती है। इसलिए इस रोग से भेड़-बकरियों को बचाने के लिए पशुपालन विभाग हर साल ठंड की शुरुआत में टीकाकरण कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 में हुई पशुगणना के अनुसार जिले में 1,02,075 बकरियां और 20,800 भेड़ थी। हालांकि पैदाइश और मांग के अनुसार इनकी संख्या घटती-बढ़ती रहती है। इसी अनुमान के मुताबिक फिलहाल विभाग को टीके उपलब्ध कराए गए हैं।



सभी भेड़ और बकरियों का टीकाकरण किया जाना जरूरी है। विभाग में कार्मिकों की कमी के कारण टीकाकरण को समय पर पूरा करना बड़ी चुनौती साबित होगी। फिर भी उपलब्ध कराए गए सभी टीके 20 नवंबर तक लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पशु चिकित्सक, पशुधन प्रसार अधिकारी और अन्य कर्मचारी गांव-गांव जाकर टीकाकरण करेंगे। - डॉ. कमल पंत, प्रभारी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed