{"_id":"69e634f1f071d9b88e0be9ab","slug":"uttarakhand-news-earthquake-tremors-felt-in-bageshwar-district-again-epicenter-located-near-supi-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Earthquake: फिर कांपी धरती, बागेश्वर जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके, सूपी के पास रहा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Earthquake: फिर कांपी धरती, बागेश्वर जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके, सूपी के पास रहा केंद्र
Mon, 20 Apr 2026 07:47 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:47 PM IST
सार
बागेश्वर में लगातार आ रहे भूकंप से लोग दहशत में हैं। रविवार को भी जिले में तीन बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बागेश्वर जिले में भूकंप के झटकों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार शाम एक बार फिर रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के सूपी के समीपवर्ती क्षेत्र में जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। लगातार आ रहे इन झटकों से सीमांत क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सोमवार शाम 6:26 बजे अचानक धरती हिलने से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले बीते रविवार को भी जिले में तीन बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। 24 घंटे के भीतर चौथी बार आए इस झटके ने प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट मोड पर ला दिया है।
विज्ञापन
Bhimtal: समुदाय विशेष के युवक ने नाम बदलकर लड़कियों का किया शोषण, भाजपाइयों ने बाजार बंद कराकर कोतवाली घेरी
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। सभी तहसीलों से रिपोर्ट ली जा रही है और आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह सतर्क है।