{"_id":"5c5f16d3bdec227386331e23","slug":"uttarakhand-first-in-national-taekwondo-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड प्रथम
Sat, 09 Feb 2019 11:37 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
चेन्नई में विजेता ट्राफी के साथ कोच कमलेश तिवारी व ताइक्वांडो खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण सहित नौ पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। उत्तराखंड की टीम में बागेश्वर जिले के भी चार खिलाड़ी शामिल थे।
टीम के कोच कमलेश तिवारी ने बताया कि पांच से आठ फरवरी तक चेन्नई में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने चार स्वर्ण सहित नौ पदक हासिल किए। विशाखा साह, अंकित मेर, धीरज यादव, धीरज साह ने स्वर्ण पदक, कनिष्का मठपाल, त्रिभुवन ने रजत व कल्पना गढ़िया, पूर्णिमा बोरा, शुभांशी ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र को दूसरा व उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान मिला। टीम कोच कमलेश तिवारी, ललित आर्य, किरन नेगी, अनीता पांडे, मनोज रावत, अभिषेक, विवेक जोशी, टीम मैनेजर अनिल कार्की टीम के साथ थे। उत्तराखंड की टीम की सफलता पर ताइक्वांडो एसोसिएशन महासचिव चंद्र विजय बिष्ट, भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता, डॉ. डीके सिंह ने टीम की सफलता पर खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है।