फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand crime news Wife throw stone on Husband Head he died on Spot

Bageshwar Crime: विवाद के दाैरान आवेश में आई पत्नी ने पति के सिर पर मारा पत्थर, माैके पर हुई माैत

Sun, 05 May 2024 03:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कपकोट (बागेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपकोट (बागेश्वर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 May 2024 03:47 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: पति पत्नी में देर रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आवेश में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand crime news Wife throw stone on Husband Head he died on Spot
क्राइम - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कपकोट के किरौली गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इस दाैरान पति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने भाभी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात किरौली निवासी धीरेंद्र कांडपाल (43) और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आवेश में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।
विज्ञापन


रविवार को मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में वारदात की जानकारी देते हुए भाभी मुन्नी देवी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun Accident: एलआईसी मंडी के पास हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की दर्दनाक माैत

जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर, जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

संकट में आया परिवार
युवक की मौत से परिवार संकट से घिर गया है। घटना में पति की मौत हो गई है। पति की हत्या में पत्नी नामजद है। यदि पत्नी की गिरफ्तारी होती है, जेल जाती है तो पिता का साया खो चुके बच्चों पर संकट गहरा जाएगा। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार का वही कमाऊ व्यक्ति था। मृतक की चार लड़कियां हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है। एक लड़की दसवीं में, दूसरी कक्षा पांच में, तीसरी कक्षा दो में पढ़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed