{"_id":"5790fea34f1c1b1a7fc4caec","slug":"uprooting-trees-damaged-the-temple-lintel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ उखड़ने से मंदिर का लिंटर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ उखड़ने से मंदिर का लिंटर क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
सिमायल गांव के हरज्यू मंदिर में उखड़ा बांज का पेड़।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिमायल गांव में हुई भारी बारिश से हरज्यू मंदिर में बांज का एक बड़ा सा पेड़ उखड़ गया। भारी भरकम पेड़ गिरने से मंदिर का लिंटर, प्रवेश द्वार और चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मंदिर को जोड़ने वाला रास्ता भी कई जगह जगह टूटफूट गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति की भरपाई शीघ्र करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार बुधवार को हुई बारिश से सिमायल गांव के हरज्यू के मंदिर के समीप एक बड़ा सा बांज का पेड़ उखड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर और प्रवेश द्वार जन सहयोग से बना था। ग्राम प्रधान अनिल रौतेला, मुकेश पाठक, नवीन पंत, रमा पाठक, कैलाश पंत आदि ने प्रशासन से आपदा मद से क्षति की शीघ्र भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन