फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Upal contract workers of Sainik Kalyan who are standing on dharna for demands

मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे सैनिक कल्याण के उपनल संविदा कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Upal contract workers of Sainik Kalyan who are standing on dharna for demands
बागेश्वर के सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में धरने के दौरान नारेबाजी करते उपनल संविदा कर्मी। संवा - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दो सूत्री मांग के लिए सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के उपनल संविदा कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी है। शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारी का स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने विभाग और सरकार पर अनेदखी का आरोप लगाया। सैनिक कल्याण विभाग में तैनात उपनल संविदा कर्मी विभागीय संविदा और सातवेें वेतनमान की मांग को लेकर 23 जुलाई से कार्य बहिष्कार पर हैं। 17 अगस्त से कर्मचारी क्रमिक अनशन कर रहे हैं। शनिवार को बसंत बल्लभ जोशी अनशन पर बैठे। वहीं शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर बैठे दान सिंह का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। कर्मचारियों का कहना है कि जायज मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार और विभाग लगातार अनदेखी कर रहे हैं। इस मौके पर कमला तिवारी, सोबन सिंह, जगदीश सिंह, दीप चंद्र बिष्ट, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed