फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Unrestrained animals are obstructing traffic

यातायात में बाधा डाल रहे हैं लावारिस पशु

Sun, 04 Nov 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 04 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Unrestrained animals are obstructing traffic
बागेश्वर सरयू पुल में आराम करते लावारिस जानवर। - फोटो : अमर उजाला
नगर में घूम रहे लावारिस पशु यातायात में बाधा डाल रहे हैं। नगर पालिका व जिला प्रशासन द्वारा लावारिस पशुओं के संबंध में ठोस कार्य योजना नहीं बना पा रहा है।
विज्ञापन


नगर के विभिन्न हिस्सों में लावारिस जानवर दिन भर घूमते रहते हैं। इससे यातायात बाधित हो रहा है।  जिला अस्पताल के समीप सरयू पुल में लावारिस जानवर आराम करते हैं। पुल में जानवरों की संख्या इतनी अधिक रहती है कि लोगों का पैदल चलना दूभर हो जाता है। विकास भवन के समीप सरयू पुल भी लावारिस जानवरों से भरा रहता है। 
विज्ञापन


इस समस्या से निबटने के लिए नगर पालिका व जिला प्रशासन के पास भी ठोस उपाय नहीं हैं। नगर में लावारिस जानवरों को गो सदन में रखे जाने की योजना पर भी कार्य नहीं हो पा रहा है। निजी गो सदन भी लावारिस जानवरों को अपने पास रखने के पक्ष में नहीं हैं। ऐसे में फिलहाल इस समस्या का निस्तारण होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। यातायात पुलिस के लिए भी इससे निबटना मुश्किल हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

काेट-  
लावारिस जानवर लोगों के लिए परेशानी बने हैं ही। पूर्व में कई बार इन्हें गाड़ियों में भरकर बाजपुर गो सदन भेजा गया था। कई पशु पालक फिर जानवरों को शहर में खुला छोड़ देते हैं। इनको गो सदन भेजे जाने के संबंध में विचार किया जा रहा है।  - राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed