फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ultrasound service is in a bad state due to the radiologist going on leave

Bageshwar News: रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड सेवा बीमार

Sat, 24 May 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 24 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound service is in a bad state due to the radiologist going on leave
बागेश्वर के जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद
बागेश्वर। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से जिले में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जिले के तीन सीएचसी में से केवल बैजनाथ में लोगों को सप्ताह में तीन दिन सेवा का लाभ मिल रहा है। कांडा और कपकोट में सेवा ठप हो गई है। जिला अस्पताल में भी केवल गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का दावा कर रही है लेकिन हालात नहीं बदल रहे हैं। जिला अस्पताल में इलाज के लिए जिले के अलावा चमोली और पिथौरागढ़ जिले के लोग भी पहुंचते हैं। सुविधाओं के अभाव में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट बीते एक सप्ताह से अवकाश पर हैं। बैजनाथ में तैनात रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को जिला अस्पताल में केवल गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कर रहें हैं। अन्य मरीजों को सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

लोग महंगे दामों में निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड करवा रहे हैं। दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग कई बार निजी अस्पतालों में शुल्क न चुका पाने की दशा में बगैर अल्ट्रासाउंड कराए वापस लौट रहे हैं। सीएचसी कपकोट में सप्ताह के तीन दिन और कांडा में एक दिन अल्ट्रासाउंड होते थे। रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से दोनों केंद्रों में सेवा बाधित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.......कोट
जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। इससे व्यवस्था गड़बड़ाई है। जिला अस्पताल में नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। रेडियोलॉजिस्ट मिलने के बाद अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाएगी। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed