फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ultrasound is not expected till 26 in the district hospital

जिला अस्पताल में 26 तक अल्ट्रासाउंड होने की उम्मीद नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound is not expected till 26 in the district hospital
बागेश्वर। बागेश्वर के जिला अस्पताल में 26 नवंबर तक अल्ट्रासाउंड होने की उम्मीद नहीं है। रेडियोलॉजिस्ट के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 10 नवंबर से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस ने सेवानिवृत्त रेडियोलॉजिस्ट/सीएमएस से कुछ दिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने का अनुरोध किया था लेकिन उन्होंने बगैर लिखित अनुबंध के अल्ट्रासाउंड करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

नौ सितंबर को जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तब से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर 26 नवंबर तक अल्ट्रासाउंड न होने का नोटिस चस्पा कर रखा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से लोग परेशान हो गए हैं। लोगों को अल्मोड़ा अल्ट्रासाउंड के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एएम शर्मा ने कहा था कि उन्होंने सेवानिवृत्त सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया से अल्ट्रासाउंड करने का अनुरोध किया है। बुधवार को अमर उजाला से हुई बातचीत में डॉ. टोलिया ने कहा कि कहा कि मौखिक कहने से वह काम नहीं कर सकते। अभी तो वह बागेश्वर से बाहर हैं। यदि उनसे लिखित में अनुबंध होता है तो वह अल्ट्रासाउंड करने के विषय में सोचेंगे। ऐसे में 26 नवंबर से पहले जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हो पाना संभव नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed