{"_id":"5745f88a4f1c1bd240690953","slug":"typhoon-expected-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 किमी की रफ्तार से आंधी आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 किमी की रफ्तार से आंधी आने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 26 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर में बुधवार को रिमझिम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे तक तेज आंधी की संभावना जताई है। अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने बताया कि मौमस विभाग से 24 मई की सुबह से 24 घंटे के भीतर 50-60 किमी की रफ्तार से तेज आंधी आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने इस आशंका के बाद सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने फील्ड स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को नदी-नालों के किनारे रहने वाले परिवारों को चिन्हित करने को कहा है। बागेश्वर में बुधवार को सुबह मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
अपराह्न चार बजे आसमान में हल्के बादल घिरने के बाद कुछ समय के लिए तेज हवाएं चली। इस दौरान हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने से पारा सामान्य बना हुआ है।
विज्ञापन