{"_id":"58c2d88d4f1c1b8338dc3e4b","slug":"two-day-workshop-for-mathematics","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित की दो दिवसीय कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित की दो दिवसीय कार्यशाला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर डायट में जिला संदर्भ समूह गणित की दो दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला का समापन करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने कहा कि जब तक कक्षा कक्ष में गतिविधियां नहीं होंगी, तब तक गणित शिक्षण कठिन और उबाऊ बना रहेगा। आर्य ने शिक्षकों से गणित शिक्षण को रोचक गतिविधि आधारित बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कहा कि यह कार्यशाला इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विमल किशोर थपलियाल ने कहा कि आज के समय में स्कूलों में गणित प्रयोगशाला की जरूरत है। दो दिनों तक चली कार्यशाला में समूहवार गणित के क्रियाकलापों पर चर्चा हुई। दीक्षा कार्यक्रम के तहत एक से आठवीं कक्षा तक के संबोधों को माहवार विभाजित किया गया।
विज्ञापन
कार्यशाला में यह भी निर्णय लिया गया कि कठिन संबोधों के सरलीकरण के लिए लगातार कार्य कर सरल पाठ्यवस्तु को कक्षा कक्ष तक ले जाने का प्रयास डायट करेगा। कार्यशाला में डॉ. शैलेंद्र धपोला, संदीप जोशी, भैरव दत्त पांडे, डॉ. प्रेमा मावड़ी, मोहन धामी, प्रेमप्रकाश उपाध्याय, किरन गुरुरानी, अर्चना, किरन जोशी, मोहन साह सहित 45 प्रतिभागी थे।
विज्ञापन