फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two children playing along the river flow

नदी किनारे खेल रहे दो बच्चे बहे

Thu, 04 Aug 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 04 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two children playing along the river flow
बच्चों को खोजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार देर शाम सरयू नदी के किनारे खेल रहे दो बच्चे बह गए। पुलिस और फायर बिग्रेड के तैराकों ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कठायतबाड़ा क्षेत्र के भतरौला निवासी तीन बच्चे राहुल, आशीष और प्रदीप देर शाम बागेश्वर के इंडोर स्टेडियम के पास सरयू नदी किनारे खेल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप ने बताया कि नदी में ऊपर से बहकर प्लास्टिक की बोतल आ रही थी। किनारे आने पर जैसे ही राहुल ने उस बोतल को पकड़ने का प्रयास किया वह तेज लहरों में बहने लगा। राहुल को बचाने के प्रयास में आशीष भी उफनाई नदी में डूब गया। दोनों को बहता देख घबराए प्रदीप ने घर पहुंचकर घरवालों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। इसके बाद रेस्क्यू टीम के जवानों ने नदी में खोज अभियान चलाया। परंतु देर शाम तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। नदी में बहे  राहुल पुत्र गोविंद राम की उम्र 10 वर्ष  और आशीष पुत्र अनिल की उम्र 11 वर्ष बताई जा रही है। इस घटना के बाद से दोनों बच्चों के परिजन सकते में हैं। बच्चों का पता नहीं चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed