{"_id":"64c6aef7695f8911b5081104","slug":"two-bridges-will-be-repaired-on-sunday-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-605-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दो पुलों की मरम्मत रविवार को होगी, रूट डायवर्ट की अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दो पुलों की मरम्मत रविवार को होगी, रूट डायवर्ट की अनुमति मांगी
Mon, 31 Jul 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। व्यवस्था और औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण रविवार को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रयू और गोमती पुल की मरम्मत नहीं हो पाई। अब पुलों की मरम्मत 6 अगस्त को होगी।
सुरक्षा की दृष्टि से जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हाल में सरयू और गोमती नदी पर बने मोटर पुलों की मरम्मत कराने के निर्देश डीएम अनुराधा पाल को दिए थे। एनएच डिवीजन और लोनिवि की संयुक्त टीम ने छठे दशक में बने दोनों पुलों की जांच की थी। जांच में पुलों के नट-बोल्ट ढीले पाए गए थे। कुछ नट-बोल्टों को बदलने की जरूरत बताई गई थी। पुल पर अन्य मरम्मत का काम कराने की संस्तुति की गई थी। रविवार को दोनों पुलों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया था लेकिन मरम्मत नहीं हुई।
इस संबंध में एनएच डिवीजन रानीखेत के एई पीपी गोस्वामी ने बताया कि पुलों में वेल्डिंग का काम होना है। वेल्डिंग के काम के लिए बिजली की व्यवस्था न होने के कारण इस रविवार को पुलों की मरम्मत नहीं की जा सकी। अगले रविवार को दोनों पुलों की मरम्मत कराई जाएगी। पुल मरम्मत के दौरान यातायात डायवर्ट करने की अनुमति डीएम, एसपी से मांगी गई है।
विज्ञापन
...