{"_id":"57866f814f1c1b1b4313ddbb","slug":"two-bodies-recovered-from-the-river-sarayu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी से मिले दो शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी से मिले दो शव
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर ब्लाक के हिरमोली गांव के एक बुर्जुग स्थानीय गधेरे से बहकर शेेराघाट में बह रही सरयू तक पहुंच गया। बेड़ीनाग पुलिस ने मंगलवार को नदी से उसका शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। शेराघाट नदी के किनारे एक और युवक का शव मिला है। पुलिस इसे मंगलवार को सरयू नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव बता रही है।
पुलिस के अनुसार हिरमोली गांव निवासी जगत सिंह 75 पुत्र नर सिंह गत आठ जुलाई को नगर में आए थे। वापसी में तेज बारिश से चिड़ंग गधेरा उफन गया। गधेरा पार करते समय बुर्जुग गधेरे के तेज धार में बहकर पुंगर से बहते हुए सरयू की तेज लहरों में समा गया। परिजनों ने उनकी कई जगह खोजबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मंगलवार को बेड़ीनाग पुलिस ने बुर्जुग का शव शेराघाट में बह रही सरयू से बाहर निकाला। बेड़ीनाग पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बुधवार को ग्रामीण मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। लेकिन उनके पास पंचनामा की रिपोर्ट नहीं थी। पुलिस ने ग्रामीणों से पंचनामा की रिपोर्ट लाने को कहा। दो लोग बेड़ीनाग जाकर पंचनामा की रिपोर्ट लाए। इसी के बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। उधर शेराघाट में नदी किनारे एक अन्य युवक की लाश मिली है। पुलिस इसे बागेश्वर मोटर पुल से नदी में छलांग लगाने वाले युवक का बता रही है।
विज्ञापन