{"_id":"682f0708f6a0ce87e505da65","slug":"two-arrested-with-hashish-in-bageshwar-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 284 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार, देहरादून में कॉलेज के छात्रों को सप्लाई करते थे चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 284 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार, देहरादून में कॉलेज के छात्रों को सप्लाई करते थे चरस
Thu, 22 May 2025 04:44 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 22 May 2025 04:44 PM IST
सार
पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर दो युवकों को 284 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बागेश्वर जिले में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर दो युवकों को 284 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
बागेश्वर पुलिस ने कोतवाल कैलाश नेगी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नवीन सिंह हरकोटिया (24) निवासी ग्राम मिकीला खलपट्टा के पास से 170 ग्राम चरस और शुभंकर मंडल (28) निवासी मकान नंबर 115 वार्ड पांच जगतपुरा रुद्रपुर के पास से 114 ग्राम चरस बरामद की। दोनों के खिलाफ धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Pithoragarh: चरस तस्कर को दस साल का कारावास, एक लाख जुर्माना; सात साल पहले थल में पकड़ा गया था दोषी
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह पहाड़ों से चरस खरीदकर देहरादून के कॉलेजों में महंगे दामों में सप्लाई करते थे। पुलिस उनका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है। पुलिस टीम में कोतवाल कैलाश नेगी, एसएसआई खष्टी बिष्ट सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।