फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two arrested with 3.23 kg charas

परिवार ने वकील बनाने को एलएलबी कराई, बेटे को भा गई चरस तस्करी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 3.23 kg charas
बागेश्वर। पुलिस ने 3 किलो 239 ग्राम चरस के साथ कोटद्वार (गढ़वाल) के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चरस के साथ पकड़ा गया एक आरोपी एलएलबी डिग्रीधारक है। पहले भी चरस तस्करी में पकड़ा जा चुका है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 3.23 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी मणिकांत मिश्रा ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों की धरपकड़ कर रही है। सीओ संगीता के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कपकोट के पोथिंग तिराहे से आगे बोलेरो यूके 15/5774 की तलाशी ली।
विज्ञापन

सीओ की मौजूदगी में तलाशी के दौरान वाहन में सवार अंकित बिष्ट (28) निवासी निंबूचौड़ा, थाना कोटद्वार (पौड़ी) के कब्जे से 1.67 किलो और रमाकांत सेमवाल (29) निवासी पदमपुर थाना कोटद्वार (पौड़ी) के कब्जे से 1.56 किलो चरस बरामद हुई। आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संगीता ने शनिवार को बागेश्वर पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा किया। बताया कि आरोपित अंकित ने एलएलबी की है। दूसरा आरोपी 10वीं पास है। इन लोगों ने कपकोट के कर्मी गांव से चरस खरीदी थी। बताया कि अंकित बिष्ट ने इससे पहले भी कपकोट के गांवों से चरस खरीदकर ले जाने की बात कबूली है। वह चरस तस्करी के मामले में पूर्व में देहरादून में पकड़ा जा चुका है। दोनों जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में इस धंधे में उतरे हैं। दूसरे आरोपी रमाकांत का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले दल में कांस्टेबल ललित बोहरा, सुंदर गिरी, देवेंद्र वर्मा, पवन कुमार, खुशाल राम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed