फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two arrested in crime.

Almora News: अल्मोड़ा में 162.5 ग्राम स्मैक साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 25 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in crime.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में स्मैक की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने 162.5 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए। पुलिस के मुताबिक इससे पूर्व इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक नहीं पकड़ी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बेस तिराहा चौक के पास एसओजी, एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक को रोककर उसमें सवार मकसूद अली (29) पुत्र महफूज अली निवासी नसरत नगर, रामपुर और महबूब अली (36) पुत्र मो. अहमद निवासी तक्का खां का बाग कॉलोनी, रामपुर, यूपी की चेकिंग की गई। मकसूद अली के पास से 135 और महबूब अली के पास से 27.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उनकी बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन

एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि दोनों स्मैक को अल्मोड़ा लाकर यहां के युवाओं को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। बताया कि इससे पूर्व कभी भी यहां इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक नहीं पकड़ी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में एसआई सुनील धानक, सौरभ कुमार भारती, निदेश परिहार, कांस्टेबल राकेश भट्ट, विरेंद्र सिंह भट्ट, मनमोहन सिंह, यामीन शामिल रहे।
-
हर साल बढ़ रही स्मैक तस्करी, पुलिस ने कहा लगाया है अंकुश
अल्मोड़ा। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने कहा कि पुलिस ने स्मैक तस्करी पर अंकुश लगाई है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि अल्मोड़ा में स्मैक तस्करी का कारोबार खूब फल-फूल रहा है और यह साल-दर-साल बढ़ रही है। इसके बाद भी पुलिस की स्मैक तस्करी पर लगाम लगाने के दावे कर रही है। संवाद

अब तक पकड़ी गई स्मैक और तस्कर
वर्ष 2021 में 380.47 ग्राम स्मैक बरामद कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया
वर्ष 2022 में 126 ग्राम स्मैक बरामद कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया
वर्ष 2023 में सात महीने में अब तक 388.5 ग्राम स्मैक के साथ 10 आरोपी पकड़े।

कहां से आई डिमांड, यह बड़ा सवाल
अल्मोड़ा। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि दोनों आरोपियों की पूछताछ में इससे पूर्व स्मैक तस्करी की कोई हिस्ट्री सामने नहीं आई है। लेकिन लोगों के मन में यह बड़ा सवाल है कि इतनी बड़ी मात्रा में जिस स्मैक को आरोपी अल्मोड़ा ला रहे थे, आखिरकार उसका खरीदार कौन था। हालांकि पुलिस खरीदारों का पता लगाने की बात भी कर रही है। लेकिन उसे इसमें कब और कितनी सफलता मिलती है, यह बड़ा सवाल है। संवाद


युवा और विद्यार्थी बन रहे हैं निशाना
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में युवा और विद्यार्थी स्मैक तस्करी और इसके नशे के जाल में फंस रहे हैं। तस्कर आसानी से उन्हें अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं। जब युवाओं को इसकी लत लग रही है तो उनका इसमें खासा पैसा खर्च हो रहा है। अपनी लत को पूरा करने के साथ पैसों का जुगाड़ करने के लिए उनकी स्मैक की लत उन्हें तस्करी के दलदल में धकेल रही है। संवाद
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed