फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tributes paid to martyrs on Foundation Day

स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyrs on Foundation Day
बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करतीं राज्य मंत्री रेखा आर्या। संवाद न्? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राज्य स्थापना दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने राज्य आंदोलनकारियों और कोरोना वीरों को सम्मानित किया। जिला मुख्यालय समेत तमाम जगहों पर विभिन्न संगठनों ने राज्य स्थापना दिवस मनाया।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली के समीप शहीद स्मारक में प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष की बदौलत हमें अपना राज्य प्राप्त हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने पहाड़ के दर्द को समझा और राज्य का गठन किया। कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को मिल-जुल कर कार्य करते हुए विकास की रूपरेखा तैयार करनी होगी। मंत्री ने 25 सक्रिय राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इनमें लीलाधर पांडे, गोविंद सिंह भंडारी, धरम सिंह, उमा बिष्ट, दान सिंह, गंगा सिंह पांगती, भूपेंद्र सिंह रावत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना वीरों, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं और राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कलक्ट्रेट से एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वरिष्ठ नागरिकों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कार्यालय में विकास पुस्तिका विकसित होता उत्तराखंड बात कम काम ज्यादा का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, डीएम विनीत कुमार, एसपी मणिकांत मिश्रा, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, वरिष्ठ नागरिक रणजीत सिंह बोरा, दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, प्रवक्ता दीप जोशी आदि मौजूद थे।

नई बस्ती में चलाया सफाई अभियान
बागेश्वर। राज्य स्थापना दिवस पर पालिका की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान में सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट ने महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर वेणीमाधव वार्ड के नई बस्ती में रास्तों में उगी घास और प्लास्टिक का कचरा साफ किया। अभियान में सखी स्वायत्त सहकारिता समिति की अध्यक्ष बसंती देवी, ईष्ट देव समूह की अध्यक्ष गंगा देवी, कोषाध्यक्ष शांति देवी और वैष्णवी समूह की गीता देवी शामिल थी। जिला मुख्यालय स्थित वेणीमाधव मंदिर परिसर में उत्तराखंड प्रेरक संगठन की ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष महेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में राज्य स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में बलवंत सिंह रावत, नंदन रौतेला, अर्जुन बिष्ट, आनंद राम, पुष्पा रौतेला, रेखा आर्या, मीना खेतवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed