{"_id":"68f7b4415bf5b91b2408b2cd","slug":"tributes-paid-to-martyred-soldiers-on-police-memorial-day-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-119445-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
Tue, 21 Oct 2025 09:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 21 Oct 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस स्मृति दिवस पर पिछले एक साल में शहीद हुए जवानों को याद किया गया। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने वीरगति प्राप्त करने वाले जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष एक एक सितंबर से इस साल 31 अगस्त तक देश में 186 पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए बलिदान दिया। शहीद होने वालों में प्रदेश के चार जवान एएसआई पुष्कर चंद्र जोशी, एएसआई संजीव नयन जगूड़ी, आरक्षी धनराज और आरक्षी गोकुल लाल– शामिल हैं। कहा कि जवानों ने शौर्य के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्हें पूरा पुलिस परिवार स्मृति दिवस पर नमन कर रहा है। इस मौके पर सीओ अजय लाल साह, सीओ कपकोट मनीष शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी समेत सभी थाना, चौकी प्रभारी और पुलिस कार्मिक मौजूद रहे।