फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tree Cut in Daula Kapkot

Bageshwar News: डौला गांव में अवैध कटान का वीडियो वायरल

Wed, 05 Apr 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 05 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tree Cut in Daula Kapkot
कपकोट के डौला गांव में अवैध कटान का वीडियो वायरल।
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र के डौला गांव में पेड़ों का अवैध कटान का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्रामीण हरे पेड़ों का कटान होने की बात कर रहा है। इस वीडियो में पेड़ों के खूंट और पेड़ काटकर बनाए गए इमारती लकड़ी के तख्ते भी दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग ने जांच के लिए टीम गांव भेज दी है। वन पंचायत के सरपंच को भी मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक ग्रामीण डौला गांव का जंगल दिखा रहा है। तीन मिनट दो सेकेंड के इस वीडियो में वह जंगल में भारी कटान और पेड़ों के दोहन का आरोप लगा दावा कर रहा है कि काटे गए पेड़ हरे थे। ग्रामीण वीडियो के माध्यम से शासन-प्रशासन से जंगल काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। वीडियो में कई पेड़ों के खूंट दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन




पूर्व प्रधान के पति ने बनाया है वीडियो
बागेश्वर। वायरल वीडियो डौला की पूर्व प्रधान हंसी देवी के पति नैन सिंह ने बनाया है। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने दावा किया कि पांगर के पांच-छह हरे मोटे पेड़ों को फर्नीचर बनाने के लिए काटा गया है। बाहर से आए श्रमिक पेड़ कटान कर रहे हैं जिन्हें गांव से ही सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर पेड़ों को काटा गया है, वह स्थान गांव से मात्र 200 मीटर की दूरी पर नीचे की ओर है। इन पेड़ों के कटने से गांव में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ जाएगा। उन्होंने विभाग से निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डौला गांव के सरपंच ने दो सूखे पेड़ काटने की अनुमति देने की बात कही है। वीडियो सामने आने के बाद टीम को जांच के लिए भेजा गया है। जानकारी लेने के लिए सरपंच को भी बुलाया गया है। गांव में बिना अनुमति या हरे पेड़ काटे गए होंगे तो जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। - एनडी पांडेय, रेंजर कपकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed