{"_id":"5f47f4e08ebc3e61e34d6a46","slug":"transport-office-running-in-rented-building-for-13-years-bageshwar-news-hld394836852","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में 13 साल से किराए के भवन में चल रहा परिवहन कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में 13 साल से किराए के भवन में चल रहा परिवहन कार्यालय
विज्ञापन
बागेश्वर का संभागीय परिवहन कार्यालय।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में संभागीय परिवहन कार्यालय पिछले 13 सालों से किराए के भवन में चल रहा है। किराए के भवन में सुविधा न होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीज किए हुए वाहनों को रखने, ड्राइविंग टेस्ट, लाइसेंस केेे लिए टेस्ट लेने के साथ ही कई परेशानियां उठानी पड़ रही है।
जिला बनने से पहले लोग परिवहन संबंधित कामों के लिए अल्मोड़ा की दौड़ लगाते थे। वर्ष 2007 में बागेश्वर में संभागीय परिवहन कार्यालय की स्थापना हुई। तब से यह कार्यालय जिला मुख्यालय से करीब तीन किमी दूर मल्ला बिलौना में किराए के भवन में चल रहा है। परिवहन कार्यालय के भवन निर्माण के लिए वर्ष 2010 में मंजूरी मिल गई थी। विभाग ने भवन निर्माण के लिए कांडा रोड के पास पुराने कार्यालय के नजदीक जमीन चिह्नित की गई लेकिन अब तक भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
भवन बनने से यह लाभ मिलेगा
- सीज वाहन कार्यालय परिसर में रखे जाएंगे
- ड्राइविंग टेस्ट में पर्याप्त परिसर मिलने से आसानी होगी
- ट्रैफिक अवेयरनेस सेंटर बनाया जाएगा
-फाइल आदि रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी
भवन के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। राजस्व और वन विभाग की जमीन है। राजस्व विभाग की जमीन की प्रशासन से मंजूरी मिल गई है। वन भूमि की मंजूरी के लिए कार्यवाही चल रही है। इसके पूरी होते ही भवन निर्माण शुरू हो जाएगा। - निखिल शर्मा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बागेश्वर