{"_id":"677c1903b755b9f0b20115a4","slug":"transport-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-112310-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: क्वारब ने अनियमित कर दी केमू की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: क्वारब ने अनियमित कर दी केमू की बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। क्वारब में सड़क बंद होने का असर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलने वाली केमू की बसों पर हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को चलने वाली बसों का संचालन अनियमित हो गया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिले के गुरना, शामा, जगथाना आदि गांवों से हल्द्वानी के लिए केमू की बसों का संचालन किया जाता है। जिला मुख्यालय आने के बाद बसें शाम को इन गांवों के लिए चलती हैं। जबकि गांवों से सुबह के समय बसों का संचाल हल्द्वानी के लिए होता है। क्वारब में सड़क बंद होने से केमू बसों को रानीखेत या रामगढ़ रूट से आवाजाही करनी पड़ रही है। कई बार बस जिला मुख्यालय तक ही देरी से पहुंचती है। ऐसे में इन गांवों को बस का संचालन नहीं हो पा रहा है। इधर, केमू के स्टेशन इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि बसों के आने में देरी होने से नियमित रूप से गांवों को बस नहीं जा रही है। क्वारब में सड़क दुरुस्त होने के बाद सेवाएं भी सुचारू हो जाएंगी।