{"_id":"695ab5e97b83b3634d0c1365","slug":"transport-department-will-teach-the-lesson-of-safe-travel-on-the-roads-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-121210-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सड़कों पर सुरक्षित सफर का पाठ पढ़ाएगा परिवहन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सड़कों पर सुरक्षित सफर का पाठ पढ़ाएगा परिवहन विभाग
Mon, 05 Jan 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह के तहत 31 जनवरी तक जिले भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के सुनहरे नियमों से रूबरू कराना है।
जिले में संचालित होने वाले जागरूकता अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाना और वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग जैसे जानलेवा खतरों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी ताकि युवा पीढ़ी को शुरुआत से ही जिम्मेदार चालक बनाया जा सके। इसके अलावा, टैक्सी और बस यूनियनों के साथ बैठक कर चालकों को लंबी दूरी के सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाएगा।
कोट
नियमों का उल्लंघन न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकता है। अभियान के दौरान प्रवर्तन की कार्रवाई के साथ-साथ शिक्षा और जागरूकता पर पूरा जोर दिया जाएगा। - अमित कुमार, एआरटीओ बागेश्वर