फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traffic was not restored on Kapkot-Karmi road closed for 14 days

14 दिन से बंद कपकोट-कर्मी सड़क पर यातायात नहीं हुआ बहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Traffic was not restored on Kapkot-Karmi road closed for 14 days
बागेश्वर की बालीघाट-धरमघर सड़क पर गिरा मलबा। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में सड़कों के बाधित होने का सिलसिला लगातार जारी है। कपकोट से कर्मी जाने वाली सड़क बीते 18 जुलाई से बंद है। सड़क बंद होने से लोगों को भारी परेशा नियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को जिले में 11 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। सड़कों के बंद होने से करीब 40 हजार की आबादी दिक्कत में है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से जिले में एक बार फिर बारिश हुई।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 28 जुलाई से बंद गरुड़-द्यौनाई सड़क पर शुक्रवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। कंधार-सिरमोली-लोहागड़ी सड़क पर 21 जुलाई से यातायात बाधित है। कपकोट-कर्मी सड़क पर 18 जुलाई को पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। जान जोखिम में डालकर हल्के वाहनों की आवाजाही हो रही है। भारी वाहनों के लिए सड़क बंद होने से आवश्यक सामान भी कर्मी नहीं जा पा रहा है। 29 जुलाई से बंद बघर सड़क पर भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। शुक्रवार को धरमघर-माजखेत, गरुड़-लखनी, विजयपुर-रनकांडे-पैंसिया, बिजोरीझाल-ओखलसौं, डंगोली-सैलानी, बालीघाट-धरमघर, ढालन-खुनौली सड़क मलबा गिरने से बंद हो गई। सड़कों के बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश में सड़कों के बंद होने से सड़क की देखरेख करने वाले विभागों की तैयारियों की पोल खुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed