{"_id":"68ab565540669f35a60c1555","slug":"traffic-resumed-on-chetabgad-road-after-20-days-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118037-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चेटाबगड़ सड़क पर 20 दिन बाद सुचारू हुआ यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चेटाबगड़ सड़क पर 20 दिन बाद सुचारू हुआ यातायात
Sun, 24 Aug 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसूनी बारिश से राहत मिली तो बंद सड़कों को खोलने के काम में तेजी आई। कपकोट के विचला दानपुर के चेटाबगड़ को जोड़ने वाली सड़क पर 20 दिन बाद यातायात सुचारू हो गया है। सात सड़कों पर अब भी आवाजाही बंद होने से दस हजार से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है।
शनिवार की रात गरुड़ विकासखंड में दस मिमी बारिश हुई। बागेश्वर और कपकोट में मौसम साफ रहा। रविवार को भी पूरे दिन धूप निकलने से सड़कों को खोलने के काम में तेजी आई। विगत चार अगस्त से बंद चेटाबगड़ मोटर मार्ग पर भी यातायात सुचारू किया गया। विगत शनिवार को बंद गरुड़-कपकोटी-फल्यांटी सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि हरिनगरी-पय्या-दाबू हड़ाप, बीनातोली-कुंझाली, सिमखेत-मैगड़ीस्टेट, रौल्यांना-सिमतोली, खड़लेख-भनार, सूपी-हरकोट और काफलीकमेड़ा सड़क पर यातायात बाधित है। काफलीकमेड़ा को छोड़कर बाकी सड़कों को खोलने का चल रहा है। मौसम साफ रहा तो सोमवार को अधिकतर सड़कों पर यातायात सुचारू करा दिया जाएगा।