{"_id":"5a37f80a4f1c1b156b8bd1e7","slug":"traders-angry-at-building-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में एनएच निर्माण पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में एनएच निर्माण पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में एसडीएम को ज्ञापन देते भराड़ी के व्यापारी और नागरिक।
- फोटो : अमर उजाला
नगर के भराड़ी बाजार के व्यापारियों ने एनएच का निर्माण बाजार से होकर करने के प्रस्ताव का विरोध किया है। गुस्साए लोगों ने नगर व्यापार मंडल के बैनर तले एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने एनएच निर्माण करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एसडीएम रविंद्र बिष्ट को दिए ज्ञापन में व्यापारियों और नागरिकों ने बताया कि एनएच बागेश्वर-कपकोट-शामा का निर्माण भराड़ी बाजार से होकर करने पर बाजार का अस्तित्व मिट जाएगा। बाजार में जिन लोगों की दुकान और मकान हैं, एनएच के चपेट में आने पर उनमें से अधिकतर बेघर और बेरोजगार हो जाएंगे। इस मामले में पूर्व में भी शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए थे, जिसमें सुझाव दिया गया था कि एनएच का निर्माण तल्ली बाजार से सरयू के ऊपर पुल बनाकर उसे बाजार के कपकोट-कर्मी सड़क के हाइड्रोपावर के पास दूसरा पुल बनाकर शामा बैंड से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
उन्होंने जनभावनाओं का अनादर होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सचिव प्रकाश चंद्र जोशी, डॉ. शेर सिंह ऐठानी, हडसन ऐठानी, दान सिंह ऐठानी, भूपेश ऐठानी, पूरन दानू, विवेक दानू, जगदीश ऐठानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
: