फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tower on Signal Out

टावर है पर सिग्नल आउट

Mon, 22 Feb 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Mon, 22 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन

 मल्ला दानपुर के धूर में लगे मोबाइल फोन टावर से नियमित सिग्नल नहीं आ रहे हैं। सिग्नल नहीं आने के कारण लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। यहां के लोगों को परिचितों से बात करने के लिए यहां से करीब 24 से 45 किमी दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बीएसएनएल के अभियंताओं से टावर शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिंडर घाटी के बौराचक, झारकोट, बदियाकोट, कुंवारी, सोराग, तीख, उगियां, बाछम और खाती के ग्रामीणों को दूर संचार की सुविधा देने के लिए धूर में मोबाइल फोन टावर लगाया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक इस टावर से महीने से 15 दिन भी सिग्नल नहीं आते हैं। मालूम हो कि यह क्षेत्र बाढ़ और भूस्खलन की दृष्टि जहां अति संवेदनशील हैं, वहीं भूकंप की दृष्टि से यह जोन पांच में आता है।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में यहां हर साल घटनाएं होती रहती हैं। इसके अलावा इसी क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध पिंडारी, सुंदरढुंगा और पिंडारी ग्लेशियर भी हैं, जहां हर साल सीजन में बड़ी संख्या में देश विदेश से सैलानी भी आते हैं। संचार सुविधा बेहतर नहीं होने से हर किसी को परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों ने बीएसएनएल के अधिकारियों से टावर शीघ्र सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मांग करने वालों में जिला पंचायत सदस्यों में भागीरथी देवी, गोविंद दानू, ग्राम प्रधानों में केदार सिंह दानू, जमन सिंह दानू, महिपाल राम, चंद्र राम, किशन सिंह दानू, बीडीसी सदस्य खिलाफ सिंह दानू, पूर्व बीडीसी सदस्य हुकुम सिंह दानू, मल्ला दानपुर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल, विक्रम दानू आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed