फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tourist Flocks in Kausani

Bageshwar News: सैलानियों को भा रही कौसानी-बैजनाथ की हसीन वादियां

Tue, 27 May 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 27 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tourist Flocks in Kausani
महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल और दिल्ली के पर्यटकों से गुलजार है मंदिर और बाजार
विज्ञापन

गरुड़ (बागेश्वर)। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का सितम शुरू होने के बाद पहाड़ों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। जिले के कौसानी और बैजनाथ इन दिनों सैलानियों से गुलजार हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के पर्यटक यहां के मंदिरों और दर्शनीय स्थलों की सैर का लुत्फ उठा रहे हैं।
सोमवार को बैजनाथ धाम के भ्रमण पर पहुंचे सैलानियों ने मंदिर में दर्शन किए। गोमती नदी में बनी झील में नौकायन का लुत्फ भी उठाया। इससे पूर्व पर्यटकों ने कौसानी के अनासक्ति आश्रम, चाय बागान, अनामय आश्रम आदि स्थानों की सैर की। सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने के साथ-साथ हिमालय की लंबी पर्वत श्रृंखलाओं को भी कैमरों में कैद किया। सैलानियों ने पहाड़ों के सौंदर्य को अप्रतिम बताया। पर्यटकों ने कुछ दिन जिले में रहने के बाद प्रदेश के अन्य पर्यटक स्थलों की सैर करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


कोट-
पहाड़ों का सुहावना मौसम और यहां के दर्शनीय स्थलों की सैर करने से काफी सुकून मिल रहा है। मैदानी क्षेत्रों की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर यहां का वातावरण काफी शांत है। भविष्य में भी कौसानी और बैजनाथ की सैर पर जरूर आना चाहूंगी।- वैशाली कदम, पर्यटक, महाराष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के बारे में जितना सुना था, यहां का मौसम और प्राकृतिक सुंदरता उससे कहीं बढ़कर है। शोरगुल से दूर प्रकृति की गोद में समय बिताकर काफी अच्छा लगा। जिले के अन्य स्थानों की सैर करने की भी योजना है।- मीता, पर्यटक, पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed