{"_id":"5745fa7f4f1c1bd240690991","slug":"took-stock-of-the-damagetook-stock-of-the-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षति का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षति का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Thu, 26 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
घर की उड़ी छत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने आपदा प्रभावित महरगाड़घाटी के गांवों का भ्रमण कर सोमवार को आए अंधड़ और भीषण बारिश से हुई क्षति का जायजा लिया। विधायक फर्स्वाण ने एसडीएम ने प्रभवितों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देने और पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को क्षतिग्रस्त खड़लेख भनार, माजखेत, चेटाबगड़ सड़क को शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विधायक फर्स्वाण और जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने सोमवार को ओलावृष्टि, अंधड़ और भारी बारिश से भनार, लाथी, चुचेर, माजखेत, धन्याड़ और चेटाबगड़ गांवों में हुई तबाही का जायजा लिया। उन्होंने भारी बारिश से क्षतिग्रस्त 12 किमी लंबी खड़लेख-भनार-चेटाबगड़ सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को सड़क को युद्धस्तर पर खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने महरगाड़घाटी के लिए समाल गांव पांखूूूू के ट्रांजिट सरकारी गल्ला गोदाम में मलबा घुसने से खराब हुए 17 क्विंटल गेहूं, चावल और तीन क्विंटल चीनी देखी।
विज्ञापन
धन्याड़ गांव के दर्जनभर लोगों के घरों में घुसे मलबे से हुई क्षति का जायजा लिया।किसानों के खेतों में मलबा भर गया है जबकि धान की नर्सरी बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने साथ चल रहे एसडीएम केएस टोलिया और तहसीलदार पूरन सिंह बिष्ट को प्रभावितों को हुई क्षति का आकलन करके उन्हें शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए। एसडीएम टोलिया ने कहा कि जिन लोगों के घरों और कृषि क्षेत्र को नुकसान हुआ है उन्हें शीघ्र अहैतुक सहायता दे दी जाएगी।
विज्ञापन
भ्रमण के दौरान विनोद पाठक, पान सिंह, जवाहर सिंह, ग्राम प्रधान जोगा सिंह आदि थे। उधर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल और ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने आपदा प्रभावित महरगाड़घाटी के भनार, लाथी, माजखेत, चेटाबगड़, किसमिला, खेती आदि गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि, अंधड़ और भारी बारिश से हुई क्षति का जायजा लिया।
प्रभावितों से मुलाकात करके उनकी आपबीती सुनी। उन्होंने डीएम से प्रभावित गांवों में राहत और पुनर्वास के कार्यक्रम शीघ्र संचालित करने की मांग की है। पूर्व मंत्री भौर्याल और ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने भनार गांव में गधेरे के रुख बदलने से मोहन सिंह की दुकान को हुई भारी क्षति को देखा।
ओलावृष्टि और भारी बारिश से किसानों के खेतों में लहलहाते आलू, धान, मडुवा, मक्की को हुए भारी नुकसान, लाथी गांव जाकर कल्याण सिंह और हुकुम सिंह के मकानों, गांव की ध्वस्त पेयजल, सिंचाई योजना, धन्यारी गांव में करीब 50 लोगों में केदार सिंह, कुंदन सिंह, प्रेम सिंह, नेत्र सिंह, पार्वती देवी और दमयंती देवी, लाथी गांव में अनुसूचित जाति बस्ती के नाले से गोविंद राम, हिम्मत राम, घनश्याम राम, साजन राम, शेर राम, पूर्व बीडीसी सदस्य रतन राम के घरों में भरा मलबा देखा।
माजखेत गांव में ललित राम, प्रकाश राम, लछम राम, नंदी देवी, राम दत्त, बसंती, रेवती देवी, किशोर पाठक के मकानों को हुई आंशिक क्षति को देखा। माजखेत गांव की दो पैदल पुलिया बह गई हैं। गांवों की पीने के पानी की योजनाओं के ध्वस्त होने से लोग परेशान हैं।
बिजली की लाइनें ध्वस्त होने से गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। कई लोगों के मवेशी गधेरों के तेज बहाव में बह गए हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा दिलाने को कहा है। उनके साथ प्रधान भनार, लाथी, कल्याण सिंह, मोहन सिंह, गोविंद कोरंगा, प्रेम सिंह कोरंगा और प्रेम सिंह सुरकाली आदि शामिल थे।
कपकोट (बागेश्वर)। सोमवार की शाम आए भीषण अंधड़ और भारी बारिश से ब्लाक के सुदूरवर्ती जगथाना में अनेेक लोगों के घरों की छतें उड़ गईं जबकि अनेक लोगों के रसोई घर और शौचालय ध्वस्त हो गए। गांव के प्राइमरी स्कूल की छत भी उड़ गई है। स्कूल की छत उड़ने से बच्चों के बैठने की समस्या खड़ी हो गई है।
जानकारी के अनुसार जगथाना गांव में आए अंधड़ से जसोद सिंह, गंगा सिंह, हरूली देवी, तुला राम और अन राम के घरों की छतें उड़ गईं। नारायण राम, केशर राम, तुला राम और बची राम के शौचालय और शेर सिंह रसोई घर की छत हवा में उड़ गई है।
प्राइमरी स्कूल जेबला की छत भी उड़ गई है। अंधड़ और बारिश से बिजली के कई पोल मुड़ गए हैं। गांव की सिंचाई नहर के ऊपर पेड़ गिरने से वह ध्वस्त हो गई है। नहर के टूटने से खेतों की सिंचाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। ग्राम प्रधान पतीमा देवी, रतन सिंह और दलीप सिंह ने शासन प्रशासन से प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।