फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Toilet Not In Good Condition

Bageshwar News: शौचालय के हाल बेहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Toilet Not In Good Condition
बागेश्वर के दुग बाजार स्थित पेशाबघर के हाल। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांडा रोड से लगा दुग बाजार को नगर के व्यस्ततम बाजारों में गिना जाता है। यहीं से नुमाइशखेत, चौरासी और जीजीआईसी के लिए भी रास्ता जाता है। बाजार के बीचोंबीच स्थित पेशाबघरों की दुर्दशा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन के सफाई के आश्वासन के बाद भी लोगों को रूमाल लगाकर गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

पेशाबघरों में गंदगी का आलम यह है कि वहां से गुजरने वाले लोगों को मुंह पर कपड़ा ढांपकर निकलना पड़ता है। पेशाबघरों की टाइलों का रंग भी लाल पड़ गया है। नाली बंद होने से गंदगी रास्ते पर बहती है। अमर उजाला ने 26 नवंबर को दुग बाजार के पेशाबघरों की दुर्दशा पर खबर प्रकाशित की थी। तब नगरपालिका के ईओ सतीश कुमार ने पेशाबघरों की सफाई कराने की बात कही थी। बाकायदा यह सफाई कर्मियों को निर्देशित करने की बात भी कही थी। बावजूद इसके ईओ के दावे का जमीनी स्तर पर कुछ असर नहीं दिखा और हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

कोट
पेशाबघरों को जल्द व्यवस्थित किया जाएगा। साफ-सफाई कराई जाएगी। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। -
सतीश कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed