फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   To deal with Vanagini, the Mock drill will be on April 20

वनाग्नि से निपटने के लिए 20 अप्रैल को होगा मॉक ड्रिल

Thu, 06 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 06 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
। मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वनाग्नि रोकने को लेकर 20 अप्रैल को प्रदेश भर में होने वाले मॉक ड्रिल की तैयारियां करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। उन्होंने मॉक ड्रिल में रिजर्व के साथ ही पंचायती और सिविल वनों का ध्यान रखने के लिए भी निर्देशित किया। 


मुख्य सचिव ने वनों को आग से बचाने के लिए वन पंचायत सरपंचों और सिविल वनों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए ग्राम प्रधानों को शामिल करने को कहा। उन्होंने सूचना का आदान प्रदान करने के लिए प्रधान और सरपंचों को ग्रुप में जोड़ने को कहा। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर ब्लाक एवं तहसील स्तर पर ग्राम प्रधानों और सरपंचों की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन पंचायतों के पास उपकरणों के लिए आय के स्रोत नहीं हैं उनके लिए जिला प्लान तैयार किया जाय। 
विज्ञापन



उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को टॉल फ्री नंबर कंट्रोल रूम में स्थापित करने और ग्राम स्तर पर वनाग्नि सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जिले में वनाग्नि सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंट्रोल रूम के साथ ही 29 क्रू स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम श्याम सिंह राणा, सीएमओ डा.संजय साह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed