फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   tips given to the soldiers of the PRD

पीआरडी की जवानों को ब्लाक प्रमुख ने दिए टिप्स

Sun, 12 Jun 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 12 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
 tips given to the soldiers of the PRD
पीआरडी की जवानों को ब्लाक प्रमुख ने दिए टिप्स - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से पीआरडी की महिला जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में आयोजित इस प्रशिक्षण में 54 प्रतिभागी महिला जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

विज्ञापन


इन महिला जवानों को व्यायाम, परेड, पुलिस कार्य आदि विभागीय, यातायात नियंत्रण, आपदा, राहत कार्यों की जानकारी दी जा रही है। प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव देने के लिए सामाजिक, राजनीतिक सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को प्रशिक्षण में बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को बागेश्वर की ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने प्रतिभागियों को विभिन्न जानकारियां दी। इस दौरान भूपेंद्र कुमार, गणेश धपोला, हेमा परिहार, आरसी आर्या, चंद्रशेखर कांडपाल, सुनील सिंह सहित सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed