{"_id":"6a63bba38f12df4a0f0330a7","slug":"tin-shed-to-be-constructed-at-ayushman-arogya-mandir-karmachari-for-rs-830-lakh-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126766-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्मी में 8.30 लाख से बनेगा टिन शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्मी में 8.30 लाख से बनेगा टिन शेड
Sat, 25 Jul 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्मी में योग अभ्यास करने वाले ग्रामीणों और मरीजों को जल्द ही मौसम की मार से राहत मिलने वाली है। चिकित्सालय के आवासीय भवन की छत पर योग शिविरों के सुचारू संचालन के लिए 8.30 लाख रुपये की लागत से टिन शेड का निर्माण कराया जाएगा।
स्थानीय ग्रामीणों लंबे समय से योग और आरोग्य गतिविधियों के लिए एक ढके हुए स्थान की मांग कर रहे थे। टिन शेड का निर्माण हो जाने से बरसात और भीषण गर्मी के मौसम में भी बिना किसी बाधा के योग शिविर और स्वास्थ्य गतिविधियों का संचालन हो सकेगा। निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि आरोग्य मंदिर में नियमित योग सत्र आयोजित होते हैं, लेकिन शेड न होने से खराब मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। टिन शेड बनने से केंद्र में आने वाले मरीजों और स्थानीय लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्मी में टिन शेड निर्माण कार्य के लिए 8.30 लाख रुपये की निविदा आमंत्रित कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करा दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
आर चंद्रा, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग, बागेश्वर