फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three cages, ten cameras, ten employees, leopard still out of reach

Bageshwar News: तीन पिंजरे, दस कैमरे, दस कर्मचारी, तेंदुआ फिर भी पहुंच से दूर

Sat, 24 May 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 24 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three cages, ten cameras, ten employees, leopard still out of reach
कांडा (बागेश्वर)। माणा कभड़ा गांव में मासूम को निशाना बनाना वाला तेंदुआ अब तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका है। तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए गांव में दस कैमरे और उसे पकड़ने के लिए तीन पिंजरेे लगाए गए हैं। वन विभाग के दस कर्मचारी भी गांव में तैनात हैं, लेकिन घटना को 20 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद विभाग के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

विगत तीन मई को तेंदुए के हमले में चार वर्षीय नैतिक की मौत हो गई थी। घटना के बाद से वन विभाग की टीम गांव में जमी हुई है। धरमघर रेंज के रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि गांव में दो टीमें तैनात हैं, जिनमें एक-एक वन दरोगा, एक-एक वन आरक्षी और तीन-तीन वाचर हैं। कर्मचारी नियमित रूप से ट्रैप कैमरों की जांच कर रहे हैं। हालांकि अब तक तेंदुआ न तो पिंजरे के आसपास फटका है ना ही कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो पाई है। अलबत्ता गांव में तैनात कर्मचारियों के चलते विभाग को अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोट
माणा कभड़ा गांव में वन विभाग की टीमें नियमित तौर पर गश्त और कैमरों की निगरानी कर रही हैं। बच्चे को निशाना बनाने के बाद से गांव में तेंदुआ नहीं दिखा है। फिलहाल कर्मचारी गांव में ही तैनात रहकर उसकी मूवमेंट पर नजर रखेंगे। - ध्रुव सिंह मर्तोलिया, डीएफओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed