फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Those concerned with the development of Kausani stay

दो जिलों में बंटा होने से नहीं हो रहा कौसानी कस्बे का विकास

Fri, 04 Nov 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)। Updated Fri, 04 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Those concerned with the development of Kausani stay
कौसानी का विकास रुकने से चिंतित लोग - फोटो : अमर उजाला

कौसानी (बागेश्वर)। सजग नागरिकों की कौसानी स्थित पंत वीथिका में चिंतन सभा हुई। इसमें क्षेत्र के विकास, रोजगार, पलायन सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पर्यटन नगरी कौसानी के दो जिलों में शामिल होने से समुचित विकास नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


नैनीताल हाईकोर्ट के एडवोकेट और सिविल सोसायटी गरुड़ के अध्यक्ष डीके जोशी की पहल पर आयोजित चिंतन बैठक में पहाड़ के विभिन्न सवालों पर चिंतन मनन किया गया। जोहार सिंह बिष्ट ने कहा कि महात्मा गांधी ने कौसानी को भारत का स्विट्जरलेंड कहा था। यहां पर हर साल हजारों पर्यटक आते हैं लेकिन सुविधाएं नगण्य हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए कस्बे के बागेश्वर, अल्मोड़ा जिले में बंटा होने को प्रमुख कारण बताया। कहा कि कौसानी कस्बे को एक ही जिले में शामिल किया जाना चाहिए ताकि मास्टर प्लान से आगे का विकास हो सके। बैठक में पहाड़ में बढ़ते जंगली जानवरों की समस्या को चिंताजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि बंदरों के कारण खेती उजड़ रही है, लेकिन अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। लीलाधर पांडेय ने पहाड़ में जड़ी-बूटी को रोजगार से जोड़ने पर बल दिया। बसंती बहन ने वन पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही। सभा में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति पर चिंता जताई गई।


एडवोकेट जोशी ने नशामुक्त समाज बनाने के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया। इसके अलावा रोजगार, पलायन सहित अन्य विषयों पर चिंतन हुआ। इस दौरान पान सिंह, लक्ष्मी आश्रम की कांति बहन, बसंती बहन, अनिरुद्ध, अल्पा जड़ेजा, जोगेंद्र आदि ने अपने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed